एसपी क्राईम जितेंद्र मेहरा ने किया एनसीसी कैंडेटस के साथ संवाद

Haridwar News
Spread the love


साइबर अपराध, यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक भी किया
हरिद्वार, 4 जून। एसपी क्राईम एवं ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा ने एनसीसी कैडेटस को साइबर अपराध, यातायात नियमों की जानकारी दी व नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। औरंगाबाद स्थित योगग्राम गुरूकुल्म में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में एनसीसी की 31वीं बटालियन के लगभग पांच सौ कैडेटस ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में एसपी जितेंद्र मेहरा ने एनसीसी कैडेटस के साथ संवाद करते हुए उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों, यातायात नियमों के संबंध मंे जानकारी दी और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए गए गौरा शक्ति ऐप व उत्तराखंड पुलिस ऐप के विषय में भी विस्तार से चर्चा करते हुए जानकारी प्रदान की। एसपी क्राईम जितेंद्र मेहरा ने बताया कि छोटी-छोटी सतर्कता हमें बड़े खतरों से बचा सकती हैं। सभी बच्चे भविष्य के नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि आप भविष्य में किसी भी क्षेत्र में अपना योगदान दे सकते हैं। जिसके लिए सभी जानकारियां होना आवश्यक है। कार्यक्रम में छात्रों ने जानकारी प्राप्त करने के साथ सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।