अपराधों का गढ़ बन गया है हरिद्वार-अम्बरीष कुमार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 15 अक्टूबर। शिवालिक नगर में हुए दोहरे हत्याकाण्ड पर रोष व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार ने कहा कि हरिद्वार लूट, हत्या जैसे अपराधों और नशे के कारोबार का गढ़ बन गया है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अम्बरीष कुमार ने कहा कि हरिद्वार की पुलिस दिशाहीन और प्रभावहीन है। पुलिस का काम सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है।

जिससे जनता में आक्रोश है। उन्होंने मृतक दंपत्ति की हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं को शांति देने की प्रार्थना करते हुए कहा कि शिवालिक नगर में हुई बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या की घटना हृदय विदारक है। बढ़ते हुए अपराध पुलिस का घटता प्रभाव चिंता का विषय है। पुलिस वरिष्ठ नागरिकों, व्यापारियों, महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही है।

शिवालिक नगर अपराधों का गढ़ बन रहा है। पुलिस केवल औपचारिकता करती है। एसएसपी साहब का घटनास्थल पर जाना भी कोई प्रभाव नहीं छोड़ पा रहा है। पानी सर से गुजर रहा है यदि गंभीर अपराधों का खुलासा न हुआ और घटनाएं इसी प्रकार होती रही तो जनता को विवश होकर आंदोलन की राह पकड़नी होगी।