शिवसेना की मासिक बैठक आयोजित

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 7 जुलाई। प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में राजधानी देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव कुलभूषण राणा ने किया गया। बैठक में सभी पदाधिकारी से अपने क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान के लिए उठाए गए कदमों से संगठन को अवगत कराया। देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में शिवसेना को राजनीतिक रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है।

इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों से जुड़कर कार्य करने होंगे। संचालन करते हुए कुलभूषण राणा ने कहा कि उत्तराखंड के प्रत्येक जिलों में शिवसेना सदस्यता अभियान के जरिए अधिक से अधिक लोगों को संगठन में जोड़ने का कार्य करेगी।

बैठक में प्रदेश संगठन सचिव मुकेश रावत, प्रदेश मुख्य कार्यालय सचिव सत्यवीर राठौर, प्रदेश आईटी सेल राजकुमार प्रजापति, प्रदेश सचिव मुकेश उपाध्याय, प्रदेश उपप्रमुख सौरभ सिंह नेगी, प्रदेश महासचिव कुलभूषण राणा, प्रदेश कोष प्रमुख सुरेंद्र चौधरी, गढ़वाल मंडल महासचिव अनिल प्रजापति, महानगर प्रमुख कमल शर्मा, जिला महासचिव नितिन रावत, शाखा प्रमुख मोहित कुमार मिश्रा, जिला कार्यालय सचिव आशीष टम्टा, हिमांशु ज़खमोला, जितेंद्र नेगी, दीपक रावत, पंकज राणा, एमएस बिष्ट, जिला सचिव ऋषभ थापा, नंदपाल, दीपक, अंकुर, जसपाल सिंह आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।