संतोष उपाध्याय
हरिद्वार, 18 अक्टूबर। आम आदमी पार्टी के आॅक्सी मीटर इंचार्ज मनोज द्विवेदी ने कहा कि अगामी चुनाव मे प्रत्येक कार्यकर्ता कमर कस ले चुनाव मे कर्मठ ईमानदार छवि के कार्यकर्ता को चुनाव मे पार्टी उतारने जा रही है। आम आदमी पार्टी पूरे दम के साथ चुनाव मे कार्यकर्ताओ को मैदान मे उतारेगी। मनोज द्विवेदी ने कार्यकर्ताओ मे जोश भरते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में जनता बेहाल है। हाई-वे का काम अधूरा है और प्रदेश के लोगों को इससे भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में भी प्रदेश पिछड़ रहा है। मूलभूत सुविधाएं आज भी दूरस्थ गांवों तक नहीं पहुंची है। यही नहीं प्रदेश से बडे पैमाने पर पलायन हो रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में इन सभी मुददों के साथ हम जनता के बीच जाएंगे। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने जनता को धोखा दिया है। लेकिन हम इनके खिलाफ हर स्तर पर आंदोलन करेंगे और जनता को इनकी हकीकत से रूबरू कराएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने की बात सरकार ने की थी। लेकिन सरकार रोजगार का अपना वायदा भूल गई है।
आज प्रदेश का युवा निराश है और बेरोजगारी के कारण इधर उधर भटक रहा है। सरकारी नौकरियां निकल नहीं रही है और निजी सेक्टर में रोजगार है नहीं। इसके कारण युवा परेशान, हताश और निराश है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता रोजगार के मुद्दे पर लगातार लड रहे है। वहीं शिक्षा को लेकर भाजपा की सरकार संजीदा नहीं है। दिल्ली सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। ऐसा ही माॅडल प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद लागू किया जाएगा। मनोज द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा करप्शन की जननी है दोनों दलों के कारण सिस्टम बदहाल है।
दोनो ही पार्टी के कार्यकर्ता निगम को चलने नही देते। मेयर अनीता शर्मा जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रही हैं। प्रत्येक चुनाव में दोनो ही पार्टीयां जनता से वादा तो करती है। लेकिन पूरा नही करती है। इस बार चुनाव में प्रदेश की जनता अपने साथ हुए अन्याय का बदला जरूर लेगी।


