तनवीर
ऑनलाइन व्यापार से हो रहा व्यापारियों को नुकसान-सुनील अरोड़ा
हरिद्वार, 9 सितम्बर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने केंद्र और प्रदेश सरकार से ऑनलाईन व्यापार पर रोक लगाने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते दबदबे के चलते मध्यम वर्गीय व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। नुकसान झेल रहे व्यापारियों के भले के लिए सरकार को ऑनलाइन व्यापार पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए। सुनील अरोड़ा ने कहा कि त्यौहारी सीजन के आते ही बड़ी कपनियों द्वारा ऑनलाइन खरीदारी पर डिस्काउंट देने से स्थानीय व्यापारी सीजन में खाली बैठे रहते हैं।
कीमतों में असमानता रहती है। प्रतिस्पर्धा में ऑफलाइन व्यापारी अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम हो रही है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि सरकार को गंभीरता से ऑनलाइन व्यापार पर रोक लगानी चाहिए। मुख्य बाजारों में बैठे व्यापारी भी व्यापार नहीं कर पा रहे हैं। कहा कि ऑनलाइन खरीदारी में उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है। उत्पाद की क्वालिटी के नाम पर धोखाधड़ी भी लगातार हो रही है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि लगातार नुकसान झेल रहे व्यापारियों को नुकसान से उबारने और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए सरकार को ऑनलाइन व्यापार पर कड़ाई से रोक लगान के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।