पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 19 अगस्त। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण जैसल को मांग पत्र भी सौंपा है।

अहसान अंसारी ने बताया कि चौराहे के उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय निवासियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग मेयर के समक्ष रखी थी। जनभावनाओं को देखते हुए मेयर ने चौराहे पर नेताजी की प्रतिमा स्थापित किए जाने की घोषणा की थी। अहसान अंसारी ने कहा कि क्षेत्रवासी लगातार अपनी इस मांग को लेकर आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने मेयर से घोषणा के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित होने से क्षेत्र की पहचान को नई दिशा मिलेगी। साथ ही युवा पीढ़ी को नेताजी के साहस, राष्ट्रभक्ति और देशसेवा से प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply