पार्षद प्रिंस लोहट ने किया पेयजल लाईन के कार्य का उद्घाटन

Haridwar News
Spread the love

अमरीश
हरिद्वार, 26 अक्टूबर। ज्वालापुर के वार्ड 42 में वाल्मीकि बस्ती में पेयजल लाईन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। मनोनीत पार्षद प्रिंस लोहट ने नारियल फोड़कर पेयजल लाइन डालने के कार्य का उद्घाटन किया। पार्षद प्रिंस लोहट ने कहा कि काफी लंबे समय से वाल्मीकि बस्ती में पानी की लाइन ना होने के कारण सभी क्षेत्रवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

इस समस्या को क्षेत्रीय विधायक आदेश चैहान के समक्ष रखा गया। जिस पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए जल संस्थान द्वारा पेयजल लाइन डलवाने का काम शुरू कराया। प्रिंस लोहट ने कहा कि भाजपा ही विकास कर सकती है। विधायक आदेश चौहान क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी सहित क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

पेयजल लाईन बिछाने का कार्य शुरू होने पर सभी क्षेत्रवासियों विधायक आदेश चौहान तथा पार्षद प्रिंस लोहट का धन्यवाद तथा आभार प्रकट किया। इस अवसर पर हंसराज कटारिया, रजनी वर्मा, संजय, आकाश, शशी, आदर्श, राकेश, सुरेंद्र पाल, मनीष, राजकुमार, शेखर, श्याम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।