तनवीर
कब्जा कर रहे भूमाफिया पर कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन-रमेश जोशी
हरिद्वार, 18 सितम्बर। सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय पहुंचकर एसपी सिटी पंकज गैराला को ज्ञापन दिया और विवादित संपत्तियों पर भूमाफियाओं के अवैध रूप से कब्जा किए जाने पर रोक लगाने की मांग की। रमेश जोशी ने कहा कि भूपतवाला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आश्रम, अखाड़ों, मठ, मंदिरों की धार्मिक संपत्तियों पर विवाद बनाकर भूमाफिया कब्जा करने का कुचक्र चला रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। विवादित जमीनों पर अवैध रूप से होटल बनाए जा रहे हैं।
धार्मिक संपत्तियों को हड़पने का काम किया जा रहा है। बाहर के लोग ग्रुप बनाकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लोगों को डराया धमकाया जा रहा है। इन घटनाओं पर रोक लगनी चाहिएं। रमेश जोशी ने आरोप लगाया कि कुछ भूमाफियाओं को राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं का संरक्षण भी मिल रहा है। ऐसे लोगों के चेहरे पर बेनकाब होने चाहिएं। उन्होंने चेतावनी दी कि भू माफिया पर अंकुश नहीं लगा तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान हिमांशु, अरविंद, अजय मौर्या, आशुतोष मिश्रा, इंतजार, जावेद, जमाल, नफीस, रइस आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।