जगजीतपुर में लोगों ने किया कांग्रेस नेता राजबीर सिंह चौहान का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक


रानीपुर विधानसभा से सशक्त दावेदार हैं राजबीर सिंह चौहान-विक्रांत आर्य
हरिद्वार, 27 सितंबर। रानीपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी करने वाले राजवीर चौहान ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा उत्तराखंड का विकास कांग्रेस के शासनकाल में ही संभव है। विक्रांत आर्य के नेतृत्व मे रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जगजीतपुर वार्ड नंबर 55 मोहल्ला सगरा वाला में कांग्रेस के उमीदवार राजवीर सिंह चौहान का जगजीतपुर में वार्ड वासियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी। कांग्रेस के उम्मीदवार राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि आने वाले चुनाव में उत्तराखंड की जनता भाजपा को सबक सिखाना चाहती है। उसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। भाजपा के लोग झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में प्रदेश के विकास का पहिया ठप हो गया है।

आम जनता को अपनी जरूरत के सामान के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। महंगाई चरम पर है। इसलिए आने वाले विधानसभा में जनता को कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर प्रदेश का विकास सुनिश्चित करना चाहिए। विक्रांत आर्य ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रदेश का विकास कराने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। आज महंगाई बेरोजगारी अपने चरम पर है।

जनता को समझना होगा कि भाजपा के शासनकाल में उनका भला नहीं होने वाला है। इसलिए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाना जरूरी हो गया है। उमेश बर्मन व लोकेश आर्य ने कहा कि मोदी सरकार जनता से किए वादे पूरे करने में नाकाम रही है। लगातार बढ़ रही महंगाई व बेरोजगारी से जनता परेशान है। विधायक आदेश क्षेत्र का विकास कराने में नाकाम रहे हैं। राजवीर सिंह चौहान के विधायक बनने पर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। बैठक में रूपराम आर्य, रवि कुमार, लोकेश आर्य, उमेश बर्मन, देवेश,अजीत कुमार, सुंदर लाल सिंह, सुमित आर्य, सुरेश कुमार, राहुल, चंद्रपाल, सुमित पारचे, रवि, सचिन, सागर, हिमांशु आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *