कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने किए सुरेश्वरी देवी के दर्शन

Dharm Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 23 सितम्बर। उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री धनसिंह रावत ने सपरिवार सुरेश्वरी देवी मंदिर में विधि विधान से पूजन किया और प्रदेश को आपदाओं से राहत देने की कामना की है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत ने सभी प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना करते हुए कहा कि उत्तराखंड पिछले काफी दिनों से दैवीय आपदाओं को झेल रहा है और हमने अपने कई लोगों को खोया है।

माता भगवती से प्रार्थना है कि प्रदेशवासियों को अतिवृष्टि और आपदा से पार पाते हुए मिलकर उत्तराखंड को बढ़ाने की दिशा में काम करने का संबल प्रदान करें। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, लव शर्मा, भूप सिंह, अरविंद कुशवाहा, नवीन पंत सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।