बिजली के करंट से घोड़े की दर्दनाक मौत ,देखें वीडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल घोड़ा गढी़ वाले दरगाह में लगे बाजार में बिदकने के कारण दौड़ पड़ा। घोड़ा खंभों में लगे ट्रांसफार्मर के तारों में फंस गया। जिससे घोड़े की दर्दनाक मौत हो गई। संभवत खंभों में बारिश के कारण करंट आ रहा था। गनीमत रही कि घोड़े पर उस दौरान कोई सवार नहीं था।

घोड़ा भीड़ में तेजी के साथ दौड़ा।जिसकी चपेट में एक महिला भी चोटिल हो गई।ट्रांसफार्मर में फैले बिजली के तारों मे जोरदार धमाके के साथ आग भी लग गयी। गढी़ वाले मजार के आसपास अफरा तफरी का माहौल बन गया।

अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी के सचिव शादाब कुरैशी ने कहा कि घोड़े के स्वामी का पता लगाया जा रहा है। अगर उसकी रोजी रोटी का यही साधन है। तो आर्थिक मदद की जाएगी।घड़ी वाले मजार पर प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि घोड़ा किसी आवाज से बिदक गया। वह मेले मे लगे बाजार में दौड़ पड़ा। तारों में फंसने से घोड़े को करंट लग गया। तारों में आग लग गई। जिससे तारों में फंसा घोड़ा मर गया। तौसीफ अंसारी का कहना है कि बिजली विभाग को भी घोड़ा चालक को मुआवजा देना चाहिए क्योंकि घोड़ा चला कर वह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *