चंडी देवी पैदल मार्ग पर मिला पांच हजार रुपये और कागजात भरा पर्स, पुलिस ने लौटाया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 30 अप्रैल 2026। उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। बुधवार को चंडी देवी पैदल मार्ग पर चेतक पुलिस कर्मियों को लावारिस हालत में एक पर्स मिला, जिसमें करीब 5000 रुपये नकद और जरूरी कागजात रखे थे।

फोन कर बुलाया पर्स मालिक
चेतक ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने पर्स में मिले दस्तावेजों से मालिक का नंबर निकाला और तुरंत फोन कर संपर्क किया। पर्स मालिक को चौकी चंडीघाट बुलाकर पूरी धनराशि और सभी कागजात सुरक्षित लौटा दिए गए।

पुलिस की जमकर की तारीफ
अपना खोया हुआ पर्स और नकदी वापस पाकर श्रद्धालु बेहद खुश हुआ। उसने मौके पर ही उत्तराखंड पुलिस की ईमानदारी और तत्परता की भूरी-भूरी प्रशंसा की। श्रद्धालु ने कहा कि पुलिस के सहयोग से हरिद्वार आने वाले यात्रियों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

हरिद्वार पुलिस लगातार यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए तत्पर है।

Leave a Reply