वायरल हो रहा चीला रेंज में वाटरहॉल में मस्ती करते हाथियों का वीडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 24 अप्रैल। जंगल में बने एक वाटरहॉल में मस्ती करते जंगली हाथीयों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होq रहा है। राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में जंगल सफारी करने आए पर्यटकों ने अपने मोबाइल फोन कैमरे से वीडियो का शूट किया है। जंगल सफारी करने आ रहे पर्यटकों को इन दिनों वन्यजीवों का खूब दीदार हो रहा है। जंगल सफारी करने आए दिल्ली के पर्यटकों ने जंगल में बने एक वाटरहॉल में हाथियों के झुंड को मस्ती करते हुए देखा और यह खूबसूरत नजारा अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया।

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में झुंड में शामिल आठ से दस हाथी खूब अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं, जिनमें नन्हे हाथी भी शामिल हैं। वायरल वीडियो को लोग एक दूसरे से शेयर भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि हरिद्वार में मोतीचूर और चीला रेंज जंगल सफारी के लिए प्रसिद्ध है औरं देश विदेश से पर्यटक जंगल सफारी के लिए यहां आते हैं।

Leave a Reply