आंदोलन की चेतावनी दी

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक
हरिद्वार, 22 जनवरी। भैरव सेना के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी सहित दर्जनों व्यापारियों पर दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग की है। मुकद्मे वापस नहीं लिए जाने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चरणजीत पाहवा ने कहा कि कुंभ मेला नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चौधरी सहित व्यापार मंडल के व्यापारियों ने 14 जनवरी को हर की पैड़ी पर जाकर स्नान किया था।

इसके चलते मेला प्रशासन की ओर से व्यापारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन व्यापारियों की आावाज को दबाना चाहती है।

भैरव सेना इसका विरोध करती है एवं प्रशासन से मांग करती है कि जल्द ही व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे को वापस लिया जाए ऐसा नहीं होने पर मेला प्रशासन एवं उत्तराखंड सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में मोहित चैहान पारुल उपाध्याय राहुल कश्यप मनीष धीमान विशाल शर्मा मुकुल त्यागी धर्मवीर शर्मा अमन सोनू राज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।