विडियो:-अनियमितता का आरोप लगाते हुए अवर अभियंता का घेराव किया

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

धीमी गति से किया जा रहा निर्माण कार्य -कैलाशचंद भटट

हरिद्वार, 29 जुलाई। पार्षद कैलाशचंद भट्ट के नेतृत्व में भीमगोड़ा पर स्थानीय निवासियों के साथ अमृत योजना के अंतर्गत स्वीकृत पाईप लाईन छह इंची की गली में बिछाए जाने की मांग की। गली में विभागीय लापरवाही के कारण बड़े बड़े गड्ढे खोद दिए गए हैं। जिससे क्षेत्रवासियों के लिए बड़ा उत्पन्न हो गया है। घरों की दीवारें गिरने का खतरा भी बना हुआ है। विरोेध प्रदर्शन कर रहे क्षेत्र निवासियों की नाराजगी का सामना अमृत योजना के अवर अभियंता को भी झेलना पड़ा। पार्षद कैलाशचंद भट्ट ने कहा कि धीमी गति से पाईप लाईन बिछाने का काम किया जा रहा है।

सड़क पर चलना भी क्षेत्र निवासियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क के गड्ढे आए दिन लोगों को चोटिल कर रहे हैं। विभागीय अधिकारी समस्याओं का निदान नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमृत योजना के अधिकारी दबाव में काम कर रहे हैं। खोदी गयी सड़क के गड्ढों में पानी भर रहा है। आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गयी है। गोसांई गली के निवासियों का घरों से बाहर निकलना भी दुभर हो गया है। उन्होंने मौके पर पहुंचे अवर अभियंता को चेतावनी देते हुए कहा कि दस दिन के अंदर पाईप लाईन नहीं बिछायी गयी तो अधिकारियों को निर्माण स्थल पर प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।

पूर्व सभासद अशोक शर्मा व मेयर प्रतिनिधि संगम शर्मा ने कहा कि क्षेत्र निवासियों की समस्याओं का निवारण अधिकारी नहीं कर पा रहे हैं। बरसात के चलते गड्ढे खोद दिए गए हैं। आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। धीमी गति से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। अधिकारी दबाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के विभिन्न मार्गो का बुरा हाल है। बरसात में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ब्लाॅक अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि निर्माण कार्यो में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। बरसात में निर्माया कार्य नहीं होने चाहिए थे। पार्षद राजीव भार्गव व अमन गर्ग ने कहा कि जनता के पैसे का दुरूपयोग किया जा रहा है।

निर्माण कार्यो में बंदरबांट की जा रही है। अमृत योजना के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों में भारी अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं। अधिकारी सत्ताधारी पार्टी के साथ मिलकर मनमर्जी कर रहे हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सुमित भाटिया, अमित राजपूत, कर्ण सिंह, नीरज भट्ट, राहुल पाठक, नीलम शर्मा, बिजेंद्र ठाकुर, रामू, कैलाशचंद, तुषार कपिल, सन्नी मल्होत्रा, अनिल चौहान, बलराम गिरी कड़क, अनुज चौहान आदि शामिल रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *