आप जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर पदाधिकारी मनोनीत किए

Politics
Spread the love

अमरीश


आप सरकार बनने पर शिक्षा व चिकित्सा सुविधा को सस्ता व सुलभ बनाया जाएगा-अमित विश्नोई
हरिद्वार, 23 अक्टूबर। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित विश्नोई ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। प्रैस क्लब में पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए आप जिला अध्यक्ष अमित विश्नोई ने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रतिभा सारस्वत लीगल सेल जिला अध्यक्ष, हरवेंद्र त्यागी जिला सचिव, नवीन कौशिक, प्रवीण कुमार, आशुतोष जुगरान व अनिल कुमार जिला उपाध्यक्ष, रणधीर सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, डा.अरविन्द कुमार बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, सुरेश तनेजा गंगा सेवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, सचिन बेदी, नवीन चंचल व गणेश बिजल्वान जिला प्रवक्ता, जगदीश कोहली सोशल मीडिया जिला सहप्रभारी, शाहीन अशरफ अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, इतेश धीमान, सुरेंद्र बिरला व सुरेश ठाकुर कार्यकारिणी सदस्य, मनोज भट्ट जिला सलाहकार, सरदार सोहन सिंह जिला सहसचिव, संदीप गुप्ता जिला सदस्य लीगल सेल मनोनीत किए गए हैं।

अमित विश्नोई ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने व भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के सामने उजागर करें। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस की नीतियों से परेशान हो चुकी प्रदेश की जनता लगातार आम आदमी पार्टी को समर्थन दे रही है। विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर आम आदमी पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी। आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के विकास माॅडल को उत्तराखण्ड में लागू कर जनता को सुविधाएं दी जाएंगी।

शिक्षा, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं को जनता के लिए सुलभ व सस्ता बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा मुफ्त बिजली व रोजगार को लेकर चलाए जा रहे कैंपेन के तहत अब तक लाखों लोग पंजीकरण करा चुके हैं। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष नवीन कौशिक व जिला प्रवक्ता सचिन बेदी ने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता के बीच आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता तेजी के साथ बढ़ रही है। जनता से मिल रहे समर्थन से आप विधानसभा चुनाव में भाजपा व कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर भारी जीत हासिल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *