आप कार्यकर्ताओं ने दी पर्यावरणविद सुन्दरलाल बहुगुणा को श्रद्धांजलि

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 21 मई। प्रख्यात पर्यावरणविद हिमालय पुत्र स्व. सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करते हुए आप कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। आम आदमी पार्टी के हरिद्वार कार्यालय पर स्व.सुन्दरलाल बहुगुणा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाद्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि महान पर्यावरण-चिंतक, समाज सुधारक और चिपको आंदोलन के सूत्रधार स्व.सुंदरलाल बहुगुणा ने हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में वनों के संरक्षण के लिए संघर्ष किया।

वह भारत के आरंभिक पर्यावरण प्रेमियों में से एक थे। पूर्व प्रदेश उपाद्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी ने कहा कि स्व.सुंदरलाल बहुगुणा सरल व्यक्तिव के धनी थे। उनके द्वारा पर्यावरण व सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यो के लिए उन्हें राष्टीय एकता पुरुस्कार, वृक्ष मानव पुरुस्कार, जमुनालाल बजाज पुरुस्कार, ें पद्मश्री पुरुस्कार, पद्म विभूषण पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। आप नेता अनिल सती ने कहा कि पत्नि के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले स्व.सुन्दरलाल बहुगुणा अपनी फकीराना शैली और जुझारू तेवर के लिए प्रख्यात थे। उनके द्वारा किए समाज कल्याण के कार्य आज भी युवाओं के लिए मिसाल हैं।

पर्यावरण के प्रति उनका प्रेम सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरणा देता है। उनकी पुण्यतिथी पर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर अनिल सती, संजय गौतम, आशीष गौड, नीरज, मनोज आदि मौजूद रहे।