बस हादसे के घायलों का हाल जानने पहुंचे आप नेता जोतसिंह बिष्ट और नरेश शर्मा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 6 अक्टूबर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट और प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचकर पौड़ी के सिमरी गांव के निकट सड़क हादसे में घायल हुए लोगों से मिलकर हालचाल जाना और परिजनों से मुलाकात कर हादसे पर गहरा दुख जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान जोत सिंह बिष्ट और नरेश शर्मा ने घायलों की देखभाल कर रहे चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर आप प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि बेहद दुखद और हृदय विदारक घटना से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। आम आदमी पार्टी हादसे के पीड़ित परिजनों के साथ खड़ी है और सरकार से मांग करती है कि मृतक आश्रितों को अतिशीघ्र मुआवजा दिया जाए और घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए।