आप प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने लिया स्वामी रूपेंद्र प्रकाश से आशीर्वाद

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 मई। आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने सोमवार को प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम पहुंचकर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश से आशीर्वाद लिया। नरेश शर्मा को आशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि आज देश को युवाओं की आवश्यकता है। इसलिए देश युवाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकारी स्कूलों की सुंदर व्यवस्था की है।

उसे सभी सरकारों को अपने यहाँ लागू करना चाहिए। नरेश शर्मा ने कहा भारत ऋषि मुनियो का देश है। सरकार को संतो का सहयोग लेना चाहिए। नरेश शर्मा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की नीतियों के चलते दिल्ली की शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव से आम लोगों को राहत मिली है। उत्तराखण्ड की जनता को आम आदमी पार्टी की नीतियों से अवगत कराने के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *