15 लीटर कच्ची शराब समेत आरोपी गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 14 जून। ऑपरेशन प्रहार के तहत कच्ची शराब के अवैध धंधे पर कार्रवाई करते हुए थाना पथरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब, भट्टी व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई किए जाने के एसएसपी के निर्देशों के तहत एसआई विपिन कुमार ने सहयोगी पुलिस कांस्टेबल जयपाल चौहान, कांतिराम शर्मा व अनिल पंवार के साथ धालीवाल गांव में चेकिंग के दौरान चन्द्रपाल पुत्र करम सिंह को कच्ची शराब, भट्टी और शराब बनाने के उपकरणों समेत दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply