16.40 ग्राम स्मैक समेत आरोपी दबोचा

Crime Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 4 अप्रैल। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से स्मैक, नकदी व मोबाईल फोन बरामद हुआ है। नशा तस्करी करने वालों पर कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रेल चौकी प्रभारी एसआई नवीन नेगी ने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान शाहरुख पुत्र रियासत अली निवासी डोईवाला को स्मैक समेत दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 16.40 ग्राम स्मैक, मोबाईल फोन व 1270 रूपए की नकदी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।