नाबालिगा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 6 अगस्त। नाबालिगा को बहलाफुसला कर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को लकसर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ पुलिस ने नाबालिगा को भी सकुशल बरामद कर लिया। 13 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को तहरीर देकर अनिल पुत्र राजकुमार निवासी फतवा लकसर को नामजद करते हुए नाबालिग पुत्री को बहलाफुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था।

मुकद्मा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी हो गया और पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे लकसर क्षेत्र से गिरफ्तार कर नाबालिगा को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम में एसआई नवीन सिंह चौहान, हेडकांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल अजीत तोमर, महिला कांस्टेबल रीतु शर्मा शामिल रहे।