नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार:-थाना पथरी क्षेत्र के बहादरपुरजट गांव में सप्ताह भर पूर्व किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 8 अगस्त को आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर नाबालिक पोती के साथ दुष्कर्म व मारपीट के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए थाना पथरी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फरार चल रहे आरोपी मोहित कश्यप निवासी बहादुरपुरजट थाना पथरी हरिद्वार को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।

पुलिस टीम उ0नि0करुंणा रौकंली, कांस्टेबल सुशील कुमार,तरसेम रहे।