आचार्य प्रमोद कृष्णम से मिले संजीव चौधरी

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 1 अक्तूबर। कांग्रेस आउटरीच कमेटी के प्रदेश सदस्य संजीव चौधरी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी के सलाहकार आचार्य प्रमोद कृष्णम से मुलाकात कर रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की पार्टी व जनता की समस्याओं से अवगत कराया। वार्ता करते हुए संजीव चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का विधायक रानीपुर में बनने पर रानीपुर को देश की माडल विधानसभा बनाएँगे। रानीपुर में विकास के नाम पर केवल बयानबाजी हुई है।

कागजों में काम किए जा रहे हैं। मूलभूत समस्याओं के लिए आज भी जनता तरस रही है। रानीपुर सहित पूरे प्रदेश में जनता अब परिवर्तन करेगी। चौधरी ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री बनाने का उद्योग चल रहा है और व्यापारी किसान मजदूर पलायन कर रहे है। विकास के नाम पर भाजपा कार्यकताओ के विकास मात्र प्रदेश में हो रहे है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने संजीव चौधरी के जनता व पार्टी हितो में किए गए प्रयासो की प्रशंसा करते हुए कहा की वास्तव में आज रानीपुर ही नहीं अपितु पूरे उत्तराखंड में जनसमस्याओं का अंबार है और भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर हो कर केवल लूट खसोट में लगे हुए है। प्रदेश कांग्रेस पार्टी की सोच और दिशा निर्देशन में ही आगे बढ़ा है। चाहे सिडकुल हो पिटकुल हो कांग्रेस की सरकार में ही आए। जिससे यहाँ के नोजवानो को रोजगार मिला पर।

आज राज्य का किसान,मजदूर,व्यापारी,महिलाएँ व गरीब खुद को चोहराए पर खड़ा महसूस कर रहा है। आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बन रही है। उसके बाद उत्तराखंड के शहीदो के सपने का हम साकार करेंगे और कुम्भ घोटाले से ले कर किसी भी स्तर के घोटालो को उजागर करेंगे और दोषी सलाखों के पीछे होगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *