वैज्ञानिकों ने दिलाया ऐतिहासिक क्षण:-एडवोकेट फुरकान अली

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

पूर्व राज्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव फुरकान अली एडवोकेट ने चंद्रयान 3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग पर इसरो की समस्त टीम और समस्त देशवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि इस उपलब्धि को हासिल करने में हमारे वैज्ञानिकों की अहम भूमिका रही है और वे सभी बधाई के पात्र हैं।

युवा वैज्ञानिकों को कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी बहुत बड़ी सफलता है।देश दुनिया में भारत के गौरव को बढ़ाने का काम वैज्ञानिकों ने किया है। चंद्रयान की सफल लैंडिंग के साक्षी पूरे भारतवासी बने हैं। उन्होंने सभी वैज्ञानिकों का हार्दिक आभार प्रकट किया।

भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के प्रदेश सचिव अरबाज अली ने कहां कि देश दुनिया में इसरो का डंका बजा है। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग भारत की मजबूती को दर्शाने वाला पल है उन्होंने सभी वैज्ञानिकों का आभार जताया।

इस अवसर पर भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के प्रदेश सचिव अरबाज अली, सुलतान अहमद, विनोद चौहान, मोनू, नसीम अहमद अंसारी, रियाज़ अली एडवोकेट, मासूम अली, इस्लाम अहमद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *