युवा वर्ग का अपराध में लिप्त होना समाज के लिए घातक-मिगलानी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 16 सितम्बर। हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने युवाओं से अपराध से दूर रहने की अपील की है। एडवोकेट ललित मिगलानी ने कहा कि रोजाना युवाओं के किसी न किसी अपराध में लिप्त होने की खबरें आ रही है। चोरी, नशा, मारपीट, गाली गलौच से लेकर हत्या जैसे गंभीर अपराधों में भी युवाओं की भूमिका सामने आ रही है। युवाओं का इस तरह अपराधों में लिप्त होना समाज के लिए घातक है। युवाओं को जो समय अपना भविष्य बनाने में लगाना चाहिये।

उस समय को वह सलाखों के पीछे बिता रहे हैं। जो काफी चिंता का विषय है। अधिवक्ता ललित मिगलानी ने बताया कि युवा वर्ग को अपराध की गर्त में जाने से बचाने के लिए भारतीय जागरूकता समिति के माध्यम से मुहिम शुरू की गयी है। मुहिम के तहत युवाओं के साथ कानून के प्रत्येक पहलू पर चर्चा कर उन्हें वास्विकता से रूबरू कराया जा रहा है। मिगलानी ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को कानून की जानकारी होनी चाहिये।

जानकारी के अभाव में युवा लालच, मजबूरी, बेरोजगारी व गुस्से में अपराध कर बैठते है। ऐसे में उन्हें कानून की जानकारी देकर अपराध से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करना होगा और उन्हे विश्वास दिलाना होगा कि वे देश और अपने परिवार की अनमोल धरोहर है। तभी उनका भविष्य सुरक्षित रह सकेगा।