देश की एकता अखंडता में अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता-पंडित अधीर कौशिक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 31 मई। अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में हरकी पैड़ी पर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया। देश की एकता अखंडता में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

महिलाओं को देवी का रूप दिया जाता है। महिलाओं का सम्मान करते हुए देश की तरक्की में अपना योगदान दें। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर महिलाओं के लिए प्रेरणा थी। महिलाओं के सम्मान और उत्थान के लिए उन्होंने कई कदम उठाए। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए महिलाओं के संरक्षण संवर्द्धन में योगदान करना चाहिए। इस दौरान कुलदीप शर्मा, सागर तिवारी, शीतल उपाध्याय, संजू अग्रवाल, मनोज ठाकुर, निधि कौशिक, उमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।