एआईसीसी की जिला चुनाव अधिकारी भावना झा ने जाने कार्यकर्ताओं के विचार

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 8 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला चुनाव अधिकारी नियुक्त की गयी बिहार की पूर्व विधायक भावना झा ने कहा कि पार्टी में गुटबाजी सहन नही की जाएगी। जो लोग समानांतर कांग्रेस चला रहे हैं तथा मुख्य कांग्रेस का विरोध कर रहे हैं। उनके कार्यकलापों से प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गुटबाजी बिल्कुल सहन नहीं होगी।

कनखल स्थित वैश्य कुमार सभा भवन में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए भावना झा ने कहा कि एआईसीसी ने उन्हें जनपद में संगठन के चुनाव कराने के लिए भेजा है। चुनाव सर्वसम्मति से हों या मतदान से इसका निर्णय सभी की राय जानने के बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा नियुक्त बीआरओ प्रत्येक ब्लॉक में मीटिंग करेंगे तथा अपनी रिपोर्ट डीआरओ को देंगे इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री डास.संजय पालीवाल ने कहा कि हरिद्वार में कांग्रेस कमजोर नहीं है।

जरूरत एकजुट होकर फिरका परस्त ताकतों से लड़ने की है। तभी कामयाब होंगे व विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब दे पाएंगे तथा भविष्य में कांग्रेस की सरकार बन पाएगी। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में सभी को बिना किसी भेदभाव के जोड़ने का कार्य किया है तथा जब तक जिम्मेदारी रहेगी करते रहेंगे। लेकिन कुछ ताकतें संगठन को कमजोर करना चाहती हैं। उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने कहा कि कांग्रेस के मजबूत संगठन की वजह से आज वे विधायक हैं। हरिद्वार महानगर संगठन के साथ हैं तथा तन मन धन से पार्टी की सेवा करेंगे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, रानीपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राजवीर चौहान, प्रदेश महासचिव महेश प्रताप राणा, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पार्षद उदयवीर चौहान, पूर्व विधायक रामयशसिंह, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, प्रदेश महासचिव फुरकान अली, प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर, महानगर उपाध्यक्ष निशा शर्मा, वरिष्ठ नेता ओपी चैहान, प्रदेश सचिव बीएस तेजियान, नगर ज्वालापुर अध्यक्ष यशवंत सैनी, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष गुलबीर सिंह व संयोजक अशोक उपाध्याय, प्रदेश महासचिव संजीव चैधरी, कैलाश प्रधान, रवीश भटीजा, दिनेश पुंडीर, नवेज अंसारी, धर्मवीर सैनी, सुनील कुमार सिंह, मनोज जाटव, हरद्वारी लाल, राजेंद्र बालियान, सतेंद्र वशिष्ठ, राजेंद्र श्रीवास्तव, कमल रोहिल्ला, मोहन राणा, रचित अग्रवाल, वसीम सलमानी, हरजीत सिंह, सुंदरसिंह मनवाल, बीके सिन्हा, नितिन कश्यप, जगदीप असवाल, जतिन हांडा, नितिन बिष्ट, सतीश दुबे, नकुल माहेश्वरी, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद तहसीन अंसारी, बृजमोहन बड़थ्वाल, ओमप्रकाश शर्मा, रणवीर शर्मा, विजय गुप्ता आदि ने भी विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *