ऐतिहासिक होगा अयोध्या में निर्मित राममंदिर-स्वामी वेदानन्द

Dharm
Spread the love

विक्की सैनी

हरिद्वार, 13 जून। रामधाम गंगेश्वर धाम के स्वामी वेदानंद महाराज ने कहा है कि प्रभु श्रीराम जन जन के आराध्य हैं और प्रत्येक व्यक्ति के कण कण में विराजमान हैं। अयोध्या में राममंदिर का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो चुका है। जिसको लेकर देश का समस्त संत समाज प्रसन्नचित है। अयोध्या में निर्मित प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर ऐतिहासिक होगा। जो संपूर्ण विश्व में सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति की छटा को बिखेरेगा। उन्होंने कहा कि लंबी कानूनी लड़ाई के पश्चात करोड़ों लोगों की मनोकामना पूर्ण हुई हैं।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संयोजन में अयोध्या में रामलला का मंदिर भव्यता की प्रकाष्ठा को विश्व भर में प्रकाशमान करेगा। उन्होंने कहा कि जन जन के आराध्य प्रभु श्रीराम का स्मरण करने से ही भक्तों के कष्टों का निवारण हो जाता है। भगवान श्रीराम के आदर्शो को अपनाकर अपने जीवन को ऊंचाईयों की ओर अग्रसर करें। उन्होंने कहा कि संत महापुरूषों के सानिध्य में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण किया जाना चाहिए। संत महापुरूषों से मंदिर निर्माण की भव्यता व सुन्दरता को लेकर विचार विमर्श किया जाना तर्कसंगत है। स्वामी दिव्यांनद महाराज ने कहा कि लाखों करोड़ों भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हुई हैं।

अब केंद्र सरकार को भी भगवान श्रीराम के अनुयायियों के अनुरूप मंदिर का निर्माण अलोकिक व भव्य रूप से किया जाना चाहिए। जिससे भक्तों की भावनाओं का सम्मान हो सके। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संकट से मुक्ति पानी है तो भगवान श्रीराम का स्मरण करें। भगवान श्रीराम के नाम का स्मरण करने से परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है व कष्टों से मुक्ति मिलती है।

भगवान श्रीराम प्रत्येक श्रद्धालु के कण कण में बसे हुए हैं। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर भक्तों की मंशा के अनुरूप ही बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हिंदू हितों के संरक्षण संवर्द्धन में अपना योगदान देती चली आ रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम मंदिर की भव्यता दिव्यता आलोकिक होनी चाहिए। जिससे सनातन संस्कृति की पताका देश दुनिया में फहराए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *