प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल ने की घोषणा

Haridwar News Social
Spread the love

कमल खड़का

मृदुल कौशिक तहसील अध्यक्ष व विवेक अग्रवाल बने महामंत्री

हरिद्वार, 12 जून। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल उत्तराखण्ड में चंद्राचार्य चैक व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक व उनके साथियों ने व्यापारिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करते हुए अपना समर्थन प्रदान किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी व महामंत्री संजीव नैय्यर ने रानीपुर स्थित कार्यालय पर बैठक में घोषणा करते हुए तहसील अध्यक्ष पद पर मृदुल कौशिक को अध्यक्ष व विवेक अग्रवाल को महामंत्री मनोनीत किया। व्यापारी हितों का संरक्षण संवर्द्धन का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुरेश गुलाटी व महामंत्री संजीव नैय्यर ने कहा कि व्यापारी हितों की लड़ाई संगठित होकर लड़ी जाएगी। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। व्यापारी सदैव ही धर्मनगरी के विकास में हरसंभव करता है। होने वाले आयोजनों में प्रशासन का सहयोग भी व्यापारियों को मिलता है। कोरोना संकट काल में व्यापारियों ने जरूरतमंद लोगों की भरपूर मदद की। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमण्डल व्यापारियों को संगठित कर एकता का संदेश दे रहा है।

मनोनीत नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि व्यापारियों की जटिल से जटिल से समस्याओं को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। व्यापारी लाॅकडाउन में आर्थिक मंदी का सामना कर रहा है। सरकार को व्यापारियों को राहत प्रदान करने के लिए नकद राहत राशि की घोषणा करनी चाहिए। जल्द ही व्यापारी शहरी विकास मंत्री से व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मिलेंगे। मृदुल कौशिक ने प्रतिनिधिमण्डल के पदाधिकारियों को भी आश्वासन देते हुए कहा कि व्यापारी एकता के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। राजनीति से ऊपर उठकर व्यापारी हितों के लिए काम किया जाएगा। सम्मिलित हुए व्यापारियों में अनूप सिंह सिद्धू, आशीष चैधरी, दीपक अग्रवाल, सुनील गुलाटी, पीयूष मेहता, नितिन शर्मा, संजय द्विवेदी, संदीप कौशिक, पवन दुबे, संजय शर्मा, गौरव सचदेवा, योगेश कुमार, दीपांकर चक्रपाणी, मनमोहन सिंह, उमेंद्र कुमार, दिनेश दुबे आदि को फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

ज्वालापुर के व्यापारियों में रवि धींगड़ा, राकेश मल्होत्रा, विपिन गुप्ता, धर्मेंद्र विश्नोई ने भी सभी को शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मण्डल के जिला उपाध्यक्ष डा.नीरज सिंघल ने सम्मिलित हुए सभी व्यापारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एकता के बल पर ही व्यापारी अपने हितों के लिए लड़ाई लड़ सकते हैं। मतभेद भुलाकर व्यापारी एकता का परिचय दें। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर व्यापारियों को जनचेतना जैसे कार्यों को भी अंजाम देना चाहिए। इस अवसर पर अरविन्द शर्मा, सुमित श्रीकुंज, प्रदीप कालरा, संजय त्रिवाल, कमल ब्रजवासी, राजीव पराशर, विजय शर्मा, सुरेंद्र जैन, गोपाल प्रधान, संदीप शर्मा, राजन सेठ, अनुज तोमर, राकेश खन्ना सभी ने सम्मिलित हुए व्यापारियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *