फर्जी पंजीकरण करने वालों पर कार्रवाई करे सरकार-संजय चोपड़ा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 18 मई। कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने चारधाम यात्रा के फर्जी पंजीकरण करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रैस को जारी बयान में संजय चोपड़ा ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों व श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। यात्रीयों की भारी भीड़ का फायदा उठाते हुए कुछ लोग फर्जी पंजीकरण धोखाधड़ी कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही चारधाम यात्रा को लेकर दुष्प्रचार कर रहे लोगों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। संजय चोपड़ा ने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से तीर्थ की मर्यादा का पालन करने की अपील की। कहा कि सरकार यात्रीयों की सुविधा के लिए सभी कदम उठा रही है।