अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक संपन्न

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए चलाया जाएगा अभियान-अनूप भारद्वाज
हरिद्वार, 12 सितंबर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की आर्य नगर स्थित होटल में संपन्न हुई बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गयी। सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व उत्तराखंड प्रभारी भगवती प्रसाद शर्मा तथा संचालन जिला अध्यक्ष अनूप प्रकाश भारद्वाज एडवोकेट ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए भगवती प्रसाद शर्मा ने कहा कि संस्थापक अध्यक्ष माधव जोशी के दिशा निर्देशों के अनुसार ही पंचायत कार्य कर रही है

लोगों को उपभोक्ता कानूनों की जानकारी देने के साथ जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। जिला अध्यक्ष अनूप प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि लोगो को जागरूक करने के लिए शीघ्र ही तहसील व ब्लॉक स्तर का गठन कर ग्राहक पंचायत कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। शिकायत प्राप्त होने पर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डा.राजीव कुरेले उपभोक्ताओं को वस्तु की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सभी से स्वामी विवेकानंद का अनुसरण करने आह्वान किया। इस अवसर पर आशीष भार्गव, अमित शर्मा, विशाल गर्ग, राजेन्द्र जिंदल, प्रतीक त्यागी, मेहरदास, सुशील कुमार, दीपक सैनी, परमिंदर गिल, पवन कुमार, मीनू शर्मा, प्रदीप वर्मा, गोविंद सिंह बिष्ट, अखिलेश शर्मा, हिमांशु सैनी, विश्वाश वशिष्ट, राहुल कुमार, सुधांशु जोशी, चन्द्र मोहन शास्त्री आदि उपस्थित रहे।