विदेशी महिला का आगरा में गुम हुआ आईफोन हरिद्वार पुलिस के सहयोग से वापस मिला

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 25 मार्च। अमेरिका से भारत घूमने आयी महिला का आगरा में गुम हुआ फोन हरिद्वार पुलिस के सहयोग से महिला को वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका के न्यूयाॅर्क निवासी महिला माग्र्रेट भारत घूमने आयी थी। भारत भ्रमण के दौरान आगरा में माग्र्रेट का आईफोन 6 गुम हो गया था। आगरा के बाद हरिद्वार पहुंची माग्र्रेट ने रोड़ी बेलावाला पुलिस चैकी को इस संबंध में जानकारी दी। विदेशी महिला का सहयोग करते हुए हरिद्वार पुलिस ने आगरा पुलिस से संपर्क किया और फोन हरिद्वार मंगाकर माग्र्रेट के सुपुर्द किया। फोन वापस मिलने पर माग्र्रेट ने हरिद्वार पुलिस की प्रशंसा करते हुए कहा कि वापस अमेरिका पहुंचने पर भारत भ्रमण की यादों में इसे शामिल करते हुए परिवारजनों को बताएंगी।