अनीस कुरैशी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 20 अगस्त। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने अनीस कुरैशी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर अनीश कुरैशी का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को आमजन के बीच प्रचारित प्रसारित करते हुए संगठन को मजबूत करें। पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी में अनीस कुरैशी को शुभकामनाएं दी और कहा कि कांग्रेस पार्टी में कर्मठ, ईमानदार कार्यकर्ताओं को आगे बढाया जा रहा है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश की जनता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर राहुल गांधी के संघर्ष को आगे बढ़ाएं। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष अनीश कुरैशी ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी दी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे। जनता के बीच पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेंगे।

अनीस कुरैशी ने कहा कि महंगाई बेरोजगारी से परेशान समाज के सभी वर्गो के लोग आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे। स्वागत करने वालों में बाजीराव, शेर मोहम्मद, राजवीर सिंह, रवीश भटीजा, सोहेल अख्तर मनोज धनकर, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply