हरिद्वार: आलोक चौहान बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, नई कार्यकारिणी घोषित

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 17 अगस्त 2026। भारतीय व्यापार मंडल की बैठक बुधवार को आर्यनगर चौक स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंगल ने नई टीम की घोषणा करते हुए संदीप मेहता को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आलोक चौहान को जिलाध्यक्ष, सुमित अग्रवाल को शहर अध्यक्ष, राजीव चौहान को महामंत्री, संजय मेहता कोषाध्यक्ष, पवनदीप सिंह को सुभाष नगर अध्यक्ष और अनिल शर्मा को नगर व्यापार मंडल चेयरमैन नियुक्त किया।


राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जनमेजय ने कहा कि भारतीय व्यापार मंडल का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके हितों के लिए प्रभावी ढंग से काम करना है। नई कार्यकारिणी के गठन से हरिद्वार में संगठन को और मजबूती मिलेगी। व्यापारियों को एकजुट कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शासन-प्रशासन के स्तर पर प्रभावी पैरवी की जाएगी। नवनियुक्त प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप मेहता ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। छोटे-बड़े सभी व्यापारियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।”

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आलोक चौहान ने कहा कि यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ बड़ी चुनौती भी है। जिले के अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। व्यापारियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ व्यापारियों के हितों की रक्षा करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

उन्होंने आगे कहा कि आगामी कुंभ मेले को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने में व्यापारी पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। व्यापारियों की समस्याओं का एकजुटता से समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। व्यापारियों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।”बैठक में अशोक कुमार, विनोद कुमार, ललित कुमार, विजय रावत सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply