वसीम रिजवी की गिरफ्तारी को लेकर अन्जुमन गुलामाने मुस्तफा को अन्जुमन फरोग ए अजा का पूर्ण समर्थन- हैदर नकवी

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 21 नवम्बर। अन्जुमन फरोग ए अजा संस्था की एक बैठक संस्था के अध्यक्ष हैदर नकवी के निवास स्थान पर हुई। बैठक में संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे और सभी पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया है कि वसीम रिजवी द्वारा मोहम्मद साहब और कुरआन शरीफ की शान में जो अपशब्द बोले गए हैं। उनको लेकर तत्काल संगीन धाराओ में मुकद्दमा दर्ज करके वसीम रिजवी की गिरफ्तारी होनी चाहिए।

वसीम रिजवी की गिरफ्तारी को लेकर अन्जुमन गुलामाने मुस्तफा द्वारा मंगलवार को एसएसपी से मुलाकात कर मांग की जाएगी। इस संबंध में जो भी कार्यवाही अन्जुमन गुलामाने मुस्तफा द्वारा की जाएगी। उसमे अन्जुमन फरोग ए अजा हर प्रकार से अन्जुमन गुलामाने मुस्तफा का पूर्ण समर्थन करती है और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेगी।

हैदर नकवी ने कहा कि धर्मनगरी की एकता अखण्डता एवं सौहार्द को बनाए रखने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। साथ ही ऐसी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज करें, जो षड़यंत्र के तहत माहौल को खराब करना चाहते हैं। पुलिस प्रशासन को भी ऐसे मामलों में तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।

बैठक में संस्था के अध्यक्ष हैदर नकवी, सचिव फिरोज हैदर, एहतेशाम अब्बास, सालिम हुसैन, आफताब हुसैन, जहूर हसन, मोहम्मद जमा, हसन अली, बिलाल, हादी, जाफर, आदि शामिल रहे।