सुल्तानपुर आदमपुर नगर पंचायत मे घोषित

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द ने जनपद हरिद्वार के अंतर्गत ग्राम सुल्तानपुर आदमपुर को नगर पंचायत के रूप में गठन की स्वीकृति दे दी है।
इस सम्बंध में शहरी विकास विभाग ने सुल्तानपुर आदमपुर को नगर पंचायत के रूप में अधिसूचना प्रकाशित कर दिया है।
इसके अंतर्गत 242.636 हेक्टेयर क्षेत्रफल को शामिल किया गया है।
यह प्रदेश का 102 व नगर निकाय होगा। इसके अस्तित्व में आने से आम नागरिकों को अनेक सुविधाएं मिल सकेंगी।