अनुराधा पौडवाल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

राहत अंसारी

पद्म श्री अनुराधा पौडवाल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।

मुख्यमंत्री ने राज्य के पारम्परिक एवं ऐतिहासिक मंदिरों एवं स्थलों को विश्व पटल पर लाने में की सहयोग की अपेक्षा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में अनुराधा पौडवाल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने पौडवाल से राज्य के पारम्परिक एवं ऐतिहासिक मंदिरों एवं स्थलों का विश्व पटल पर लाने तथा इनके व्यापक प्रचार में सहयोग की अपेक्षा की।
पौडवाल ने मुख्यमंत्री से प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही राज्य में आयोजित होने वाले पौराणिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूप रेखा निर्धारण में अपना सहयोग देने की बात कही।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सुमित अदलखा, मनु गौड आदि उपस्थित थे।