तमंचे व कारतूस सहित दबोचा

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 2 फरवरी। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने कृपाल नगर जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम नकुल कुमार पुत्र सीताराम निवासी ग्राम सलेमपुर बताया। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई अरविंद रतूड़ी, कांस्टेबल महेशानंद जोशी व अर्जुन रावत शामिल रहे।