नकदी समेत सटोरिया दबोचा

Crime
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 28 जनवरी। नगर कोतवाली पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी महेन्द्र पुत्र केशव सिंह निवासी गोकुलपुर नवादिया थाना कटरा जिला शाहजंहापुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी पंचपुरी ट्रैवल्स के पास झुग्गी झोपडी रोडी बेलवाला के कब्जे से 2930 रूपए की नगदी व सट्टा पर्चा बरामद हुआ है। पुलिस टीम में एसआई प्रवीन सिंह रावत, कांस्टेबल प्रदीप सिंह व रमेश चैहान आदि शामिल रहे।