स्मैक समेत गिरफ्तार किया

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 28 दिसम्बर। थाना सिडकुल पुलिस ने एक व्यक्ति को स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए सचिन पुत्र उपल सैनी निवासी जलालपुर नारायण गुलड़िया नौगांव सादात अमरोहा उत्तर प्रदेश हाल निवासी गोल वाला शिव मंदिर रावली महदूद सिडकुल के कब्जे से 5.33 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई बलवंत सिंह, हेडकांस्टेबल सुनील सैनी व गोपीचंद शामिल रहे।