ऑल्टो कार से शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 1 सितम्बर। नगर कोतवाली पुलिस ने ऑल्टो कार से शराब की तस्करी कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के कब्जे से 21 पेटी अंग्रेजी व 1 पेटी देशी बरामद हुई है। तस्करी में प्रयुक्त कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मादक पदार्थो के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चंडी चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ऑल्टो कार को रोककर चेकिंग की तो शराब की पेटियां बरामद हुई। पूछताछ में कार चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम गौरव पुत्र मोहकम निवासी ग्राम नसीरपुर थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी रानी गली भूपतवाला हरिद्वार बताया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई यशवीर सिंह, कांस्टेबल गम्भीर व आरसी रविंद्र शामिल रहे।