हरिद्वार की आरती सैनी चुनी गयी राष्ट्रीय पुलिस खेलों की ऑफिशियल

Haridwar News Sports
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 20 सितम्बर। मार्शल आर्ट वुशु की राष्ट्रीय कोच हरिद्वार की आरती सैनी को पुलिस राष्ट्रीय खेलों के लिए राष्ट्रीय ऑफिशियल चुना गया है। आरती सैनी उत्तराखंड से अकेली पहली महिला राष्ट्रीय कोच हैं। जिन्हें राष्ट्रीय ऑफिशियल के लिए चयनित किया गया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय स्टेडियम में 24 सितंबर तक चलने सातवीं वुशु ऑल इंडिया पुलिस चैंपियनशिप 2022 में भाग लेने के लिए आरती सैनी मंगलवार को अपने गांव मिस्सरपुर से रवाना हुई।

आरती सैनी राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय कोच के रुप में सम्मिलित होती रही हैं। उत्तराखंड में वुशु मार्शल आर्ट को पहचान दिलाने में और स्थापित करने में आरती सैनी का अहम योगदान है। आरती सैनी ने पुलिस महकमें में महिला पुलिस कर्मियों को आत्म सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण भी दिया है। आरती सैनी ने कहा कि वे उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण के लिए और अधिक कार्य करेंगे तथा इस पर्वतीय राज्य में मार्शल आर्ट को बढ़ावा देंगी।

आरती सैनी के चयन पर उत्तराखंड के मार्शल आर्ट वुशु से जुड़े खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। आरती सैनी के राष्ट्रीय ऑफिशियल चुने जाने पर जूडो कराटे संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी, निलेश जोशी, प्रज्ञा जोशी, लव कुश, इशिका शर्मा आदि ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उत्तराखंड की एक विशेष उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *