आशिहारा ने किया कराटे ग्रेडिंग एंड डेमोंस्ट्रेशन शो का आयोजन,देखें विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


बालिकाओं को अवश्य लेना चाहिए मिक्स मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण-अमित कुमार चौधरी

हरिद्वार, 25 जनवरी। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट की और से रविवार को भेल सेक्टर-1 स्थित शिवडेल पब्लिक स्कूल में ग्रेडिंग एंड डेमोंस्ट्रेशन शो का आयोजन किया गया। शो का शुभारंभ शिवडेल स्कूल के अध्यक्ष स्वामी शरदपुरी महाराज, अमित कुमार चौधरी, पंकज साहनी, जयप्रकाश शर्मा, अनिल कुमार, श्वेता चौधरी, किशोर कुमार, राजमाता देवी व सुमित चौधरी आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान खिलाड़ियों द्वारा हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन किया गया। किक से मार्बल ब्रेकिंग, फायर राउंड किक, मटका ब्रेकिंग, हाॅकी स्टिक ब्रेकिंग, नाइफ डिफेंस, स्टीमक जंप, बाइक को अपने शरीर के ऊपर से निकालने जैसे खेलों को दिखाया गया।

प्रबंधक स्वामी शरदपुरी महाराज ने कहा कि आज के परिवेश में शरीर को मजबूत रखने के लिए खेल जरूरी हैं। बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने चाहिए। उन्होंने कहा कि अमित कुमार चौधरी मिक्स मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दे रहे हैं। जिससे बालक बालिकाएं आत्मरक्षा में परिपूर्ण हो रहे हैं।

आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है कि उन्हें ब्लैक, ओरेंज, ग्राीन, ब्राउन, रेड एवं येलो बेल्ट प्राप्त होगी। प्रतिवर्ष प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को डेमोंस्ट्रेशन शो किया जाता है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को इस खेल के प्रति रूचि दिखानी चाहिए। अपराधों पर विराम लगेगा। युवा पीढ़ी खेल के प्रति अग्रसर होगी।

खेल शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं। डेमोंस्ट्रेशन में हरिद्वार सहित विभिन्न राज्यों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। पंकज साहनी ने कहा कि खेल शरीर के लिए जरूरी है। शरीर को निरोगी रखना है तो खेल को अपनाएं। मार्शल आर्ट सीखने वाली युवा पीढ़ी देश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करेगी। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरूस्कृत भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *