नार्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने 8 गोल्ड सहित जीते 18 पदक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 18 जून। पंजाब के लुधियान में 16-17 जून को आयोजित की गयी नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा कराटे मिक्स मार्शन आर्ट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 गोल्ड सहित कुल 18 पदक जीतकर ऑल ओवर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

आशिहारा के स्टेट सेक्रेटरी अमित कुमार चौधरी ने बताया कि चैंपियनशिप में उत्तर भारत के राज्यों के 400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में आशिहारा के 18 खिलाड़ी शामिल हुए और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हरिद्वार और उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

अमित कुमार चौधरी ने बताया कि सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत करते हैं। उनके अभिभावक भी काफी सहयोग करते हैं। सभी के सहयोग और कड़ी मेहनत के दम पर खिलाड़ी ऑल ओवर में दूसरा स्थान लाने में सफल रहे हैं।

अमित कुमार चौधरी ने बताया कि आशिहारा के खिलाड़ी आरुषि पुंडीर, निहाल शर्मा, आर्न गुप्ता, समृद्धि चौहान, शिवम कुमार, रोहन सैनी, तृप्ति, दक्ष शर्मा ने गोल्ड तथा मनीष, शिवन्या, जय अजय शर्मा, आर्न गुप्ता ने सिल्वर और कुलश्रेष्ठ, गौरव सैनी, यश गुप्ता, अनिरुद्ध, ऋषभ चौहान, नदीम ने ब्रांज मेडल जीते