कांवड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए सरकार-अशोक अग्रवाल

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 11 जुलाई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बैठक कर कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने की कामना करते हुए सरकार से गंगा जल लेने आने वाले शिवभक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। बैठक को संबोधित करते हुए श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अशोक अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ मेले में सरकार व प्रशासन की और चार करोड़ कांवड़ियों के आने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

दो वर्ष बाद होने जा रहे कांवड़ मेले को लेकर स्थानीय लोग भी उत्साहित हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को कांवड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। यातायात के बेहतर प्रबंध करने के साथ पार्किंग, पेयजल, शौचालय आदि की सुविधाएं भी कांवड़ियों को उपलब्ध करायी जाएं। जिससे कांवड़ मेला सकुशल संपन्न हो सके।

बैठक में विनीत अग्रवाल, जय भगवान गुप्ता, आशु गुप्ता, मुदित तायल, पिन्टू, डा.अजय अग्रवाल, महावीर मित्तल, रश्मि गुप्ता, राजेंद्र, अशोक गुप्ता, गिरीश अग्रवाल, राजीव गुप्ता, विनोद कुच्छल, माध्विक मित्तल, वीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।