निकाय चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में सेवादल निर्णायक भूमिका निभाएगी:- अश्विन कौशिक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

कांग्रेस सेवादल प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
हरिद्वार, 24 मार्च। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव नतिन कौशिक व महानगर अध्यक्ष अश्विन कौशिक के संयोजन में कांग्रेस सेवादल की प्रदेश प्रभारी एस.प्यारी जान व प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।कार्यालय महानगर सेवा दल मध्य हरिद्वार में स्वागत के दौरान विधायक रवि बहादुर ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों व कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में सेवादल की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल की प्रदेश प्रभारी एस.प्यारी जान व प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित के नेतृत्व में सेवादल कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में योगदान कर रहा है।

सेवादल की प्रदेश प्रभारी एस.प्यारी जान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस वर्ष होने वाले निकाय चुनाव व अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करें। प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सेवादल पूरे प्रदेश में अभियान चलाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में सेवादल अहम भूमिका अदा करेगा।

स्वागत करते वालों में कांग्रस सेवादल के प्रदेश सचिव नितिन कौशिक, महानगर अध्यक्ष अश्विन कौशिक, कांग्रेस सेवादल की जिला प्रभारी रेनू रोहिल्ला, महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ,मुरली मनोहर, महावीर वशिष्ठ, अनिल भास्कर, हिमांशु बहुगुणा, अंजू मिश्रा, ऋषभ वशिष्ठ, आलोक शर्मा, श्रेय शर्मा, अंशुल, आयुष कौशिक, ईशान कौशिक, रविंदर धीमान, अमन गर्ग , शशी झा,बागांबरी शर्मा,अमित कौशिक, रामकुमार मिश्रा, राजवीर चौहान, वरुण बालियान, राजीव चौधरी,समर्थ गर्ग ,राजेश शर्मा ,शिखा शर्मा, राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *