अति रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 3 दिसम्बर। उत्तरी हरिद्वार में रानी गली स्थित निगम कुटीर आश्रम में सात दिवसीय अति रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ के विषय में जानकारी देते हुए यज्ञाचार्य आनंद वल्लभ पांडेय ने बताया कि जैविक प्रकोप से राष्ट्र को बचाने के लिए राष्ट्र चिंतक वैदिक परंपराओं के उन्नायक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त ज्ञानवृद्ध एवं वयोवृद्ध दंडी स्वामी निगम बोध महाराज के संरक्षण में किए जा रहे 61 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया जा रहा है।

यज्ञाचार्य आनंद बल्लभ पांडे ने बताया कि महाराज द्वारा निरंतर परमात्मा की प्रशंसा प्रसन्नता एवं सनातन धर्म की मूल वैदिक परंपराओं का पालन निरंतर किया जाता है। उन्होंने बताया कि निगम बोध महाराज के शिष्य भीमसेन के सानिध्य में यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पंचपुरी के विद्वान पंडित योगेश भट्ट, पुष्कर पांडेय, गायत्री गौतम, आनंद भट्ट, अमरीहा बडोनी, सुमित रतूड़ी, राजेश जोशी, आदि ब्राह्मणों द्वारा अति रूद्र महायज्ञ में प्रतिभाग कर रहे हैं। पूजन में स्थानीय पार्षद अनिल मिश्रा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *