अभिभावकों को खो चुके बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देगा किड्जी प्री स्कूल

Education Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 4 जून। किड्जी प्री स्कूल ने कोरोना महामारी में अभिभावकों को खो चुके सभी बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ पुस्तक व स्कूल ड्रैस प्रदान करने की घोषणा की है। किड्जी प्री कनखल के संरक्षक प्रो.डा.प्रेमचंद शास्त्री व संचालिका प्रियंका शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते दुर्भाग्यवश कई बच्चे अपने अभिभावकों को खो चुके हैं। जो कि बेहद दुखद है। इसको देखते हुए स्कूल ने निर्णय लिया है कि स्कूल में शिक्षा ले रहे ऐसे बच्चों के साथ अन्य बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ पुस्तक व स्कूल ड्रैस उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हुई है।

जिसमें कई बच्चों ने अपने अभिभावकों को खो दिया है। ऐसे अबोध बच्चों का संरक्षण करना सभी का दायित्व है। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पालन करते हुए स्कूल की तरफ से ऐसे सभी बच्चों को निःशुल्क शिक्षा व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।