बढ़ते अपराधों के खिलाफ आम आदमी पार्टी कार्यकताओं ने दिया धरना

Crime Haridwar News
Spread the love

अमरीश
हरिद्वार, 27 दिसंबर। देवपुरा चैक मार्ग पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना देकर बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाने की मांग की। ऋषिकुल पीडित परिवार के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग को दोहराया। इस अवसर पर नवीन कौशिक ने कहा कि बालिकाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगना चाहिए। सरकार को गंभीरता से ठोस कानून बनाकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऋषिकुल पीड़ित परिवार के साथ आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता है।

दोषियों को फांसी सजा मिलनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला सुरक्षा कानून का पालन सही रूप से नहीं होने के कारण आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। धर्म नगरी में ऐसी घटना शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। हरेंद्र त्यागी व एडवोकेट नवीन चंचल ने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। धर्मनगरी मद्य निषेध होने के बावजूद भी चरस गांजा, सुल्फा, शराब खुले रूप से बिक रहे हैं। जिसके चलते असामाजिक तत्व इस लत का शिकार होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

पुलिस प्रशासन को नशे की वस्तुओं पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाना चाहिए। एडवोकेट सचिन बेदी व रणधीर सिंह ने कहा कि राज्य की त्रिवेंद्र सरकार अपराधों को रोकने में नाकाम हो रही है। सप्ताह भर बाद फरार आरोपी पुलिस के हाथ लगा। आरोपियों के साथ जिन लोगों की सांठगांठ है। उनका भी पर्दाफाश होना चाहिए। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मासूम के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की। इस अवसर पर संजय मेहता, अनिल कुमार, यशपाल चैहान, प्रवीण सिंह, मीनाक्षी वर्मा, अम्बरेष, सुरेश कुमार, कमल जैन, महावीर, राजू, संजीव चैहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *